मंगलवार, 4 अगस्त 2026

प्यार क्या है

 प्यार 

आख़िर प्यार है क्या 

कई बार कागज़ के पन्नों 

पर लिखा जाता है 

तो कई बार नानी की 

कहानियों के किस्सों में 

होता है प्यार 

या फिर शाहजहां और 

मुमताज़ वाला प्यार 

शायद सुबह के अख़बार में 

ब्रेकिंग ख़बर के साथ 

फ्रंट पेज पर लिखा 

होता है 

परिवार वालों के न मानने से की 

दो प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या 

क्या ये होता है प्यार 

या फिर 7 साल साथ 

निभाने वाले का 

अचानक से बदल जाना 

लेकिन कहना प्यार है 

क्या ये होता है 

शायद ,प्यार होता है 

ये न खुद प्यार को पता है 

और न प्यार करने वालों को 

इसलिए इंतजार करूंगी 

मैं अपने प्यार का 

प्यार को समझाने के लिए 

बस समझना है की 

आख़िर प्यार होता 

क्या है ।। 

अंत में प्यार होता है इंतजार...


शिवांगी जैन 


शनिवार, 1 अगस्त 2026

भोपाल

कई शहर 

घूम लिए हैं अब 

लेकिन तेरे जैसा 

सुकून मिला ही नहीं कहीं

और जो इश्क़ तुझसे है 

वो किसी और से नहीं 

और तूने मुझे सिखाया है 

कि शहर से इश्क़ होना 

और शहर में इश्क़ होना 

इश्क़ को परिभाषित 

करता है 

शहर ए इश्क़ भोपाल 


शुक्रिया, आई मिस यू !!

 


शिवांगी जैन 


गुरुवार, 30 जुलाई 2026

तुम नहीं हो


 आज भी उससे

मिलने का मन करता है 

मन करता है 

उससे लिपट जाऊं

और सारी शिकायत कर दूं

वो शिकायत जो 

पहले कभी उससे नहीं की

उससे कह दूं

तुम्हारे बिना ये रंगीन जिंदगी

बेरंग हो गई है 

सब धुंधला है 

तुम्हारे बिना 

ये शहर काट रहा है 

वो हमारी चाय की दुकान 

अब ज़हर की दुकान लगती है मुझे 

वो कॉलेज की बेंच

वो रामू के गोलगप्पे

वो चंदन के समोसे

वो पैसे न होने पर भी 

तुम्हारा मुझे पिज्जा खिलाना 

वो सब याद है मुझे 

आज कहने को बहुत कुछ है मेरे पास 

पर कुछ भी नहीं है 

क्यूंकि

 अब तुम ही नहीं हो ।। 


शिवांगी जैन 

अगर कभी मौका मिलेगा...

 अगर कभी मौका मिलेगा 

तो खाली पन्नो पर


अपने जिन्दगीं का दर्द लिखूंगी 

लिखूंगी वो सारी बातें 

जो कभी इस दुनिया के सामने 

आई ही नहीं 

लिखूंगी कैसे लड़की बनकर 

लड़का होना जरूरी है।

ये साबित करना होता है 

लिखूंगी खुद को 

सही साबित करने के लिए 

पहले तुम्हे 100 बार गलत 

होना पड़ता है ।

लिखूंगी तुम क्या चाहती हो 

इससे किसी को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता 

लेकिन तुमसे लोग क्या चाहते 

इससे तुम्हे फर्क कराया जाता है ।

हां मैं लिखूंगी 

कैसे हर रोज शाम को 

टूटकर चेहरे पर फेक 

हंसी लेकर 

दुनिया को मौज में है 

जिंदगी ये दिखाती हूं मैं ।।


शिवांगी जैन 

रविवार, 9 मई 2021

माँ क्या है

 माँ क्या है?



माँ


ममता का किनारा है 

माँ जीवन का सहारा है,

माँ पूजा की थाली है

माँ जीवन की रखवाली है,


माँ गीत है , संगीत है 

माँ सहारे का मीत है,

माँ ममता की लोरी है 

माँ जीवन की डोरी है,


माँ चारों धाम है 

माँ ईश्वर का दूसरा नाम है,

माँ जगत जननी है 

माँ दुखों की हरनी है,


माँ सृष्टि है

माँ दूरदृष्टी है,

माँ गंगा है ,काशी है

घट घट की वासी है,


माँ संसार है 

माँ बच्चों का प्यार है,

माँ आत्मा है 

माँ ही परमात्मा है,


माँ पृथ्वि है, धुरी है

माँ के बिना तो, 

इस दुनिया की 

कल्पना ही अधूरी है...


            शिवांगी जैन

बुधवार, 5 मई 2021

टी.वी खोलो तो है कोरोना कोरोना

 टी.वी खोलो तो है कोरोना कोरोना 


फ़ेसबुक खोलो तो है मौत के समाचार ,

वॉट्सएप खोलो तो है मची हाहाकर, 

समाचार पत्रों में है रोना ही रोना ,

टी.वी खोलो तो है कोरोना कोरोना।।


यह कैसी है बेबसी कैसा है काल,

चारों तरफ है बुरा ही हाल ,

 हर तरफ बस मदद की पुकार का होना 

टी.वी खोलो तो है कोरोना कोरोना।।



अस्पताल बेहाल दवा भी नहीं है ,

आक्सीजन वाली हवा भी नहीं है ,

इसी अफरा तफरी में सबको अपनो को खोना 

टी.वी.खोलो तो है कोरोना कोरोना।।


बेबस है इंसान , खुदा सो रहा है ,

हे जग के मालिक यह क्या हो रहा है 

दिल दुनिया सब जगह दर्द का ही रोना 

टी.वी खोलो तो है कोरोना कोरोना।।



शनिवार, 24 अप्रैल 2021

अब बदल गई है बेटीयां


 अब नहींं रहा वो वक्त जब बेटीयां डर जाती थी ,
पैदा होने से पहले ही कोख में मर जाती थी ,
किया किसी ने जो अपमान दुर्गा काली बन जाती है ,
हिम्मत से इस जग में नाम अपना कमाती है 
सुन लो ओ दुनिया वालों बेटी नहीं   किसी की मोहताज,


बेटों से आगे बढ कर बनी देश के सिर का ताज ,


झांसी की रानी बनकर दुश्मन को भगाएगी ,


अपनी सूझ बूझ के बल पर 

 देश को आगे बड़ाएगी ।।




मत समझो इन्हे कमजोर ये तो ,


सबसे आगे बढ़कर दिखाएगी ,


बस थोड़ी सी मेहनत से हर मुकाम क़दमों में पायेगी,


देखना एक दिन आयेगा जब ,


दुनिया बेटी पर इतराऐगी ।।




बेटी ही शान बडाएगी और ,


सबसे आगे जाएगी ,


बेटी नहीं है बोझ किसी पर ,


यह तो देश की रोशनी है ,


खुशियां लेकर घर में आती ,


बेटी घर की लक्ष्मी है ।।


अब नहीं रहा वो वक्त जब बेटियां डर जाती थी ,

पैदा होने से पहले कोख में मर जाती थी ।।

प्यार क्या है

 प्यार  आख़िर प्यार है क्या  कई बार कागज़ के पन्नों  पर लिखा जाता है  तो कई बार नानी की  कहानियों के किस्सों में  होता है प्यार  या फिर शाहज...