गुरुवार, 30 जुलाई 2026

तुम नहीं हो


 आज भी उससे

मिलने का मन करता है 

मन करता है 

उससे लिपट जाऊं

और सारी शिकायत कर दूं

वो शिकायत जो 

पहले कभी उससे नहीं की

उससे कह दूं

तुम्हारे बिना ये रंगीन जिंदगी

बेरंग हो गई है 

सब धुंधला है 

तुम्हारे बिना 

ये शहर काट रहा है 

वो हमारी चाय की दुकान 

अब ज़हर की दुकान लगती है मुझे 

वो कॉलेज की बेंच

वो रामू के गोलगप्पे

वो चंदन के समोसे

वो पैसे न होने पर भी 

तुम्हारा मुझे पिज्जा खिलाना 

वो सब याद है मुझे 

आज कहने को बहुत कुछ है मेरे पास 

पर कुछ भी नहीं है 

क्यूंकि

 अब तुम ही नहीं हो ।। 


शिवांगी जैन 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्यार क्या है

 प्यार  आख़िर प्यार है क्या  कई बार कागज़ के पन्नों  पर लिखा जाता है  तो कई बार नानी की  कहानियों के किस्सों में  होता है प्यार  या फिर शाहज...